Simmba Promotions: सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है. जैसे-जैसे रिलीज डेट नजदीक आ रही है पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है. प्रमोशन के दौरान सारा अली खान अपने ग्मैमरस अवतार की वजह से भी सुर्खियों में हैं. वजह ये है कि जिस सारा अली खान को लोगों ने केदारनाथ में एक साधारण लड़की के अवतार में देखा है वो अब हॉट अवतार में नज़र आ रही हैं.
सारा अली खान का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर सारा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पहुंचीं.
यहां पर उनके साथ सिंबा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह भी मौजूद थे.
सारा की फिल्म केदारनाथ इसी महीने रिलीज हुई है. इस फिल्म को समीक्षकों ने कुछ खास तो नहीं बताया है लेकिन सारा अली खान की एक्टिंग की तारीफ हुई है. सारा के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि उनकी दूसरी फिल्म भी बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है.
सिंबा का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ जो लोगों को काफी पसंद आया है. इसमें सारा और रणवीर की कैमिस्ट्री को देखने के बाद सभी को इस फिल्म का भी काफी बेसब्री से इंतजार है.
रणवीर सिंह अक्सर ही अपनी स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में सारा भी उन्हीं की तरह अलक अंदाज में नज़र आईं. सारा ने रणवीर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो अपने हीरो से प्रेरणा ले रही हैं.