नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का आने वाले 27 दिसंबर को बर्थडे है. अपने इस 51वें बर्थडे पर दबंग खान अपने फैंस को नायाबा तोहफा देते हुए अपना एप लांच करेंगे. सलमान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए वीडियो पोस्ट किया है.
ये एप्लिकेशन गूगल प्ले में उपलब्ध है. 27 दिसंबर को ये लाइव होगा. हालांकि सलमान ने एप के बारे में ज्यादा जानकारियां साझा नहीं कीं. इस वीडियो से पहले सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि '27 को मेरे एप का बर्थडे है, सिर्फ आपके लिए.' आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' आने वाली है जिसकी शूटिंग के कई शेड्यूल वो पूरी कर चुके हैं और इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है.