सलमान खान ने शुरू की फिल्म 'भारत' की शूटिंग, सामने आई सेट की पहली तस्वीर
ABP News Bureau | 16 Apr 2018 09:54 PM (IST)
निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर दी गई है.
नई दिल्ली: निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू कर दी गई है. फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की पहली तस्वीर शेयर की है. जिसमें सलमान खान शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर कहा था, "फिल्म 'भारत' की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं. जल्द ही आपको इससे जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियां मिलेंगी." सलमान के साथ निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है. इससे पहले सलमान ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में उनके साथ काम किया है. 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म आधिकारिक रूप से वर्ष 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओडी टू माइ फादर' से प्रेरित है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अली ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो स्टंट करते दिख रहे थे. ये स्टंट सलमान किसी कार, बाइक या प्लेन पर नहीं बल्कि दो लोगों के कंधों पर कर रहे थे. वीडियो को देखकर और सलमान खान के लुक को देखकर लग रहा है कि ये वीडियो सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के आसपास का ही है.इ इस वीडियो को शेयर करते हुए खुद अली ने इस बात को कन्फर्म किया है कि ये सुल्तान की शूटिंग के वक्त की वीडियो है. अली ने लिखा, ''लुक भाई सलमान खान, मुझे क्या मिला सुल्तान की ट्रेनिंग की वीडियो से, बैक फ्लिप वो भी सुबह के 2 बजे.'