मुंबई: सलमान खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं, उनका कहना है कि वह पर्दे पर हमेशा अपने प्रशंसकों की पसंद के आधार पर काम करते रहेंगे. सलमान ने कहा, "फैंस और मेरे बीच एक खास रिश्ता है. 'मैंने प्यार किया' से लेकर आज तक मेरा उनके साथ एक खास जुड़ाव रहा है. मेरी फिल्में चले या न चले, वे मेरे साथ एक समान रहते हैं."

सलमान ने यह भी कहा कि एक अभिनेता के तौर पर वह अपने विकास के साथ खुश हैं. सलमान ने कहा, "मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल हो गए. पहले वे मुझे सल्लू, सल्ले, सलमान, बंटाई जैसा नाम दिया करते थे और अब भाई या भाईजान कहकर बुलाते हैं. इसे अचीव करने में लंबा वक्त लगा. मैं वाकई में इस ग्रोथ से खुश हूं और जिस अंदाज में फैंस मेरी तरफ देखते हैं मैं उससे भी बेहद खुश हूं."

बता दें कि 'मैंने प्यार किया' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान ने अपने फिल्मी सफर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. कई अभिनेत्रियों के साथ लगातार उनके रिलेशनशिप की खबरें आईं, कई बार बात शादी तक पहुंचते-पहुंचते रह गई. हालांकि इन सब के बाद भी सलमान के फैंस ने लगातार उनका सपोर्ट किया. आने वाले समय में सलमान प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'दबंग 3' और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक 2' में नजर आएंगे.

मिनी, बबीता और हनुमान को मिली सौगात, देखिए- 'सास बहू और साजिश' का फुलएपिसोड