Salman Khan Eid Wishes: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. कुछ समय पहले सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी. जिसके बाद से सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. सलमान की सिक्योरिटी का खास ध्यान रखा जा रहा है. ईद के मौके पर सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आकर फैंस वेव करते थे मगर इस साल फैंस को अपने भाईजान का दीदार नहीं हो पाया. सलमान ने हर साल का अपना रिवाज तोड़ दिया. जिसके पीछे की वजह अब सामने आ गए हैं.
ईद के मौके पर सलमान खान का फैंस इंतजार करते हैं. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों फैंस इंतजार करते रह गए मगर उन्हें भाईजान का दीदार नहीं हो पाया. सिक्योरिटी के कारणो की वजह से सलमान खान फैंस से नहीं मिल पाए.
इस वजह से घर के बाहर नहीं आए सलमानईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब से सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है तब से वह पब्लिक में वह बाहर आने से बच रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दस स्पेशल ऑफिसर्स पोस्ट किए गए हैं और 15 सीसीटीवी कैमरा लगाए हुए हैं. स्पेशल फोर्स ऑफिसर्स सलमान खान के साथ सेट पर भी जाते हैं.
सोशल मीडिया पर दी बधाईसलमान खान ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस को पोस्ट करके बधाई दी थी. उन्होंने ईद पर ट्वीट किया- सभी को ईद पर ढेर सारे प्यार, शांति और अच्छी हेल्थ की कामना करता हूं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं. वह इन दिनों फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं. इसके अलावा वह टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में इमरान हाशमी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Watch Akdi Pakdi Song: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का यह जबरदस्त आइटम नंबर देख बजाने लगेंगे आप भी सीटियां!
