रणवीर ने शेयर किया दीपिका पादुकोण का ये CUTE वीडियो, मस्ती में गा रहीं SIMMBA का थीम सॉन्ग
एबीपी न्यूज़ | 11 Jan 2019 08:35 PM (IST)
रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी बीच रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी इस सक्सेस का मजा लेती नजर आ रही हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी बीच रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी इस सक्सेस का मजा लेती नजर आ रही हैं. आज ही रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सिंबा के बैकग्राउंड म्यूजिक को गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं. रणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, माई चीयर लीडर. जैसे ही रणवीर ने वीडियो शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए. रणवीर सिंह के इस वीडियो पर कमेंट्स का भी मजेदार सिलसिला दिखाई दिया. रणवीर सिंह के कैप्शन पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आई लव यू'. रणवीर ने भी इसका जवाब बेहद खास अंदाज में दिया. उन्होंने लिखा, 'लव यू जाना बनाना'. रणवीर और दीपिका के बीच में आलिया भट्ट भी पहुंची और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'हाहा एपिक'. मजेदार कमेंट्स का ये दौर यहीं नहीं रुका इसी बीच यश राज की शानू ने कमेंट में दो लाफ्टर इमोजी पोस्ट कर दिए. इन सभी की इस कमेंट चैट और वीडियो को ऋचा चड्ढा ने क्यूट करार दिया. बॉक्स ऑफिस पर कमाए 200 करोड़ से ज्यादा सिंबा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म अब तक कुल 212.43 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 150.81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. वहीं, फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में कुल 61.62 करोड़ रुपए की कमाई है. कुल मिलाकर फिल्म 212.43 करोड़ की कमाई कर चुकी है.