अपने और दीपिका के रिश्ते को लेकर बोले रणवीर, कहा- दोस्ती ने रिश्ते बनाए रोमांटिक
भाषा | 18 Dec 2018 10:47 PM (IST)
रणवीर सिंह ने कहा कि जीवनसाथी के साथ अच्छी दोस्ती होना ‘रूमानी संबंध बरकरार रखने की चाबी’ है. रणवीर सिंह ने अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ पिछले महीने इटली में शादी की है.

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि जीवनसाथी के साथ अच्छी दोस्ती होना ‘रूमानी संबंध बरकरार रखने की चाबी’ है. रणवीर सिंह ने अपनी प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ पिछले महीने इटली में शादी की है. रणवीर सिंह ने कहा, ‘‘ एक-दूसरे का अच्छा दोस्त होना रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है. हम दोनों एक दूसरे के प्रेम में हैं लेकिन उससे ऊपर हम दोनों अच्छे दोस्त हैं. हम दोनों एक दूसरे के साथ हर अच्छी-बुरी स्थिति में खड़े रहते हैं. और साथ में काफी मस्ती भी करते हैं.' सारा अली खान ने रोहित शेट्टी को बताया 'कमर्शियल सिनेमा का बादशाह' अभिनेता ने कहा, ‘‘ एक-दूसरे का दोस्त होने से आप अपनी चुप्पी, खुशी और अच्छे क्षणों को साथ में साझा करते हैं. जिंदगी में ऐसे व्यक्ति का होना जो हर गुजरते पल को खुशनुमा क्षण बना दे, यह जीवन में दुर्लभ और काफी मूल्यवान है.' इस जोड़े ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान ही डेटिंग शुरू की थी. अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैं महसूस करता हूं कि मैंने अपने जीवन में दो बेहद अच्छी चीज की है. एक अभिनेता बनना और दूसरा वैसा जीवनसाथी पाना जिसकी एक इंसान उम्मीद करता है.' सिंह ने अपनी भव्य शादी का श्रेय अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को दिया. बिन बुलाए मेहमान: प्रमोशन करते-करते अचानक शादी में पहुंच गए रणवीर सिंह, देखें तस्वीरें उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी इस तरह की भव्य शादी हुई जिसके लिए मैं अपनी पत्नी को लगातार कह रहा था कि यह एक सपने की तरह है. मैंने इस तरह की शादी के बारे में सोचा भी नहीं था. यह मेरी कल्पना से ऊपर की चीज थी. दरअसल दीपिका ने शादी के हर पहलू की योजना अच्छे से बनाई थी.' अभिनेता ने कहा कि फिल्म उद्योग के किसी वरिष्ठ व्यक्ति ने उनसे शादी के बाद कहा कि युवाओं का आदर्श होने की वजह से उनकी शादी ने लोगों का विश्वास शादी की संस्था में बहाल किया है. सिंह फिल्म ‘सिम्बा’ के एक प्रचार कार्यक्रम से इतर बात कर रहे थे. Video: रणवीर सिंह ने सबके सामने कही ऐसी बात, आंसू नहीं रोक पाईं दीपिका पादुकोण