रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा, एक वक्त पर तीन लड़कियों संग...
ABP News Bureau | 01 Feb 2018 01:34 PM (IST)
रणवीर सिंह हमेशा से अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. रणवीर अपने रिलेशन को लेकर भी काफी ओपन रहते हैं.
नई दिल्ली: रणवीर सिंह हमेशा से अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. रणवीर अपने रिलेशन को लेकर भी काफी ओपन रहते हैं. वो अक्सर दुनिया के सामने इशारों में ही सही लेकिन प्यार का इजहार कर देते हैं. इन दिनों रणवीर का एक बयाव खूब वायरल हो रहा है. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने मैग्जीन 'जी क्यू' को दिया था. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार रणवीर ने खुलासा किया है कि 14 साल की उम्र में वो एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन गर्लफ्रेंड्स थी. रणवीर ने कहा, ''मैं हमेशा से ही लड़कियों के साथ अच्छा रहा हूं. एक बार मैं अपने कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ अमेरिका में छुट्टियों पर गया था. जब मैं वापस लौटा तो मुझे ऐसा लगा कि मानो में पहले से ज्यादा लंबा हो गया हूं और पतला भी. उसके बाद मैंने एक लड़की को डेट करना शुरू किया, फिर एक और , व फिर एक और.. आपको हैरानी होगी लेकिन इन तीनों लड़कियों मैं एक साथ डेट कर रहा था वो भी 14 साल की उम्र में.'' आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में भी रणवीर सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है जिसमें अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण मुख्य हैं. अपने करियर की शुरुआत में रणवीर का नाम अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा और इनका रिश्ता कुछ समय के बाद टूट गया और फिर रणवीर का नाम जुड़ा दीपिका पादुकोण के साथ. माना जाता है कि रणवीर और दीपिका करीब 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई.