अब फिल्म में पुलिस वाले बनेंगे रणदीप हुड्डा, दबंग से अलग होगा अंदाज
एजेंसी | 25 Apr 2019 04:15 PM (IST)
रणदीप हुड्डा फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. यह एक सामाजिक संदेश वाली हास्य-थ्रिलर फिल्म होगी.
रणदीप हुड्डा फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. यह एक सामाजिक संदेश वाली हास्य-थ्रिलर फिल्म होगी. फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि यह एक हास्य-थ्रिलर फिल्म है. यह एक सामाजिक संदेश और मुद्दा आधारित फिल्म होगी. उन्होंने बताया, ‘‘एक पुलिस अधिकारी के रूप में रणदीप मुख्य भूमिका में होंगे. वह एक अलग अवतार में नजर आएंगे. यह ‘दबंग’ स्टाइल पुलिस अधिकारी जैसा नहीं होगा. हम अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं.’’ बलविंदर सिंह जांजुआ इस फिल्म का निर्देशन करेंगे जबकि भंसाली का बैनर इसका निर्माण करेगा. सितंबर या अक्टूबर में फिल्म पर काम शुरू होगा और अगले साल मार्च तक इसके प्रदर्शित होने की संभावना है. वहीं, इसके अलावा रणदीप हुड्डा अपनी अगली फिल्म को लेकर भी व्यस्त हैं. रणदीप हुड्डा इसके अलावा सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही फिल्म पर काम कर रहे हैं.