Rakul Preet- Jackky Dance Video:  बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने कुछ दिन पहले ही एक्टर जैकी भगनानी संग शादी रचाई है. कपल ने गोवा में बेहद ग्रैंड तरीके से अपनी शादी की. रकुलप्रीत और जैकी की शादी में बॉलीवुड से भी तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी. शादी के बाद से ही रकुलप्रीत और जैकी चर्चा में बने हुए हैं. कपल अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है. इस बीच रकुलप्रीत और जैकी ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है. 

रकुलप्रीत-जैकी ने किया टाइगर के गाने का हुक स्टेपरकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो टाइगर श्रॉफ के लेटेस्ट सॉन्ग मस्ट मलंग झूम पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में न्यूली वेड कपल गाने का हुक स्टेप करता नजर आ रहा है. वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है - थैंक्यू टाइगर श्रॉफ मुझे और जैकी को टैग करने के लिए हमे मस्त मलंग का स्टेप करने में काफी मजा आया . 

वीडियो में रकुलप्रीत और जैकी ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है. रकुलप्रीत ब्लैक को-अर्ड सेट में काफी प्यारी लग रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी का चूड़ा भी पहना हुआ है. वहीं जैकी बैगी पेंट, टीशर्ट और ब्लैजर में काफी हैंडसम लग रहे हैं.  वीडियो को देख यूजर्स ने की कपल की तारीफवीडियो में कपल का धमाकेदार डांस देख फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- आप दोनों ने तो किल कर दिया . दूसरे यूजर ने लिखा- रकुल और जैकी आपका मस्त मलंग स्टेप तो बहुत ही अमेजिंग है. एक और यूजर ने कमेंट किया- अरे बवाल. इसी तरह यूजर्स कपल के डांस की तारीफ करते नजर आए हैं. 

21 फरवरी को जैकी की हुईं रकुलप्रीत सिंहबता दें कि रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए हैं. कपल ने सिंधी और सिख रिति रिवाजों से दो बार शादी की. शादी के दौरान कपल ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन को खूब एंजॉय भी किया . रकुलप्रीत-जैकी की ग्रैंड शादी की कई वीडियोज और तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.  यह भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant की हस्ताक्षर सेरेमनी में करीना कपूर ने पहनी पुरानी जूलरी, फ्लॉन्ट किया खुद के वेडिंग रिसेप्शन का नेकेलस