Rajpal Yadav Case Hearing Highlights: तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, अब भतीजी की शादी में हो पाएंगे शामिल

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Hearing Highlights: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की जमानत पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई. इससे जुड़ी हर अपडेट्स के लिए हमारे साथ यहां बने रहिए.

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्कLast Updated: 17 Feb 2026 07:56 PM

बैकग्राउंड

एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया था. वे चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में 11 रातें...More

Rajpal Yadav Case Hearing Live: जेल में कैसे गुजरे राजपाल यादव के दिन?

जेल से बाहर निकालने के बाद राजपाल यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने, 'वो देश की जनता और उनके साथ जो भी लोग खड़े थे उनका धन्यवाद करते हैं. अब इस मामले में वो आगे बढ़ेंगे और बॉलीवुड को भी उन्होंने धन्यवाद बोला है. जेल में वो उठते थे. प्राणायाम करते थे. साथी कैदियों से बातचीत करते थे.'


दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से राजपाल यादव ने अपील की कि जब वो जेल में थे तो कई ऐसे कैदी हैं, जिनकी सजा लगभग पूरी हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली सरकार इस पूरे मामले में तमाम रिसर्च और कानून के मुताबिक, जांच करके उन कैदियों के लिए कुछ अच्छा करें तो ये बहुत बेहतर होगा.