नई दिल्ली : बॉलीवुड के नए चेहरे आदर जैन और अन्या सिंह की आने वाली फिल्म 'कैदी बैंड' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. फिल्म जेल में बंद अंडरट्रायल कैदियों पर है जो संगीत के जरिए जेल से अपनी रिहाई की उम्मीद लगा बैठते हैं.
आदर और अन्या समेत 7 लोग जेल में एक बैंड बनाते हैं जिसके बाद जेल और बाहर की दुनिया में ये सभी काफी प्रसिद्ध हो जाते हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस प्रसिद्धी की बदौलत वे जेल से बाहर निकलेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है. इन अंडरट्रायल कैदियों की उम्मीद टूटने के बाद वे क्या रास्ता अख्तियार करते हैं और कैसे जेल की चारदीवारी से बाहर निकलते हैं 'कैदी बैंड' में यही दिखाया जाएगा. फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि जेल की दुनिया कितनी भयावह है.