नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. प्रियंका ने पीएम से मुलाकात की यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. 'देसी गर्ल' प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह प्यारा संयोग है कि पीएम और मैं एक ही समय पर बर्लिन में हैं. बिजी शेड्यूल होने के बावजूद मुझसे वक्त निकालने के लिए नरेंद्र मोदी सर आपका बहुत बहुत शुक्रिया.'
आपको बता दें कि पीएम मोदी यूरोप के चार देशों की यात्रा पर हैं. जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की छह दिन की यात्रा के दौरान पीएम फिलहाल जर्मनी में हैं. उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात की और दोनों देशो के आपसी रिश्ते पर बातचीत की. 