प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में पति निक जोनास और परिवार संग छुट्टियां मना रही हैं. इस वैकेशन तस्वीरें और वीडियो लगातार प्रियंका अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही हैं. प्रियंका और निक के साथ मियामी में जो जोनास अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ हैं. ये चारों सितारे यहां जमकर मस्ती कर रहे हैं.
इस वैकेशन की एक वीडियो आज प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की है उसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि इन्हें देसी गर्ल ऐसे ही नहीं कहा जाता. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुराल के लोगों को भी देसी अंदाज में रंग दिया है. एक वीडियो में पूरा परिवार बॉलीवुड गाने पर झूमता नज़र आया है. प्रियंका ने ये वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर की है जिसमें वो पति निक, सोफी टर्नर और जे जोनास संग 'तारीफा' गाने पर डांस कर रही हैं.
आपको बता दें कि ये फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' का गाना है जिसमें करीना कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का गाना 'तारीफा' काफी हिट हुआ था. ये गाना शेयर करते हुए प्रियंका ने सोनम को भी टैग किया है. सोनम ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह PC!
इसके अलावा निक जोनास ने भी अपने लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग 'सकर' पर डांस की वीडियो शेयर की है. इसी के साथ वो रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' के गाने 'मेरे वाला' डांस पर भी थिरकते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वीडियो के लास्ट में इस गाने की थोड़ी सी धुन ही सुनाई दे रही है.