इस शख्स ने प्रिया को कहा 'Boyfriend बना ले', वायरल हुआ VIDEO!
ABP News Bureau | 06 May 2018 08:33 PM (IST)
इंटरनेट की सेंसेशन बन चुकीं प्रिया प्रकाश वॉरियर का एक और वीडिया इन दिनों वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो में प्रिया प्रकाश बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के गाने 'ब्वॉयफ्रेंड बना ले' पर थिरकती नजर आ रही हैं.
नई दिल्ली: इंटरनेट की सेंसेशन बन चुकीं प्रिया प्रकाश वॉरियर का एक और वीडिया इन दिनों वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो में प्रिया प्रकाश बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के गाने 'ब्वॉयफ्रेंड बना ले' पर थिरकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में कुछ और लोग भी प्रिया प्रकाश के साथ नजर आ रहे हैं और सभी मिलकर इसी गाने को गा रहे हैं और इंजॉय कर रहे हैं. इन दिनों प्रिया प्रकाश की दीवानगी का आलम ये है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही कुछ ही समय में वायरल हो जाती है. इससे पहले नेशनल क्रश बनने वाली प्रिया प्रकाश की एक और वीडिया वायरल हुई थी जिसमें वो कहती नजर आ रही थीं कि वो फेंकी हुई चीजें नहीं उठाती. अब आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा और किसे कहा कहा? तो हम आपको बताते हैं . इन दिनों इंस्टाग्राम पर प्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लड़के को कहती नजर आ रही हैं कि मैं आज भी फेंकी हुई चीज नहीं उठाती. दरअसल, ये वीडियो एक एड का है जिसमें एक लड़का प्रिया से क्रिकेट बॉल को उठाने के लिए कहता है लेकिन इसके जवाब में प्रिया प्रकाश कहती हैं कि वो आज भी फेंकी हुई चीज नहीं उठाती, इस पर लड़का कहता है इतना एडिट्यूड तो इस पर प्रिया कहती हैं कि फ्री का है. इससे पहले एक और वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें प्रिया अपनी दोस्त के साथ अनुष्का शर्मा के गाने 'ब्रेकअप' पर डांस करतीं नजर आ रही हैं.