मुंबई : फिल्म 'बाहुबली' से मुकाबला करने के लिए प्रभुदेवा और हंसिका मोटवानी अभिनीत भव्य कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म 'गुलबकावली' का बजट बढ़ाया गया है. एस.एस. राजामौली की फिल्म के दोनों भागों की अपार सफलता के बाद देश में सभी कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्मों के लिए नए स्तर के अनुरूप खरा उतरने की चुनौती पैदा हो गई है.
'गुलबकावली' के लिए निर्देशक कल्याण एस. की टीम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि कम से कम फिल्म के कुछ सीन 'बाहुबली' की टक्कर के हों. प्रभुदेवा ने कहा, "अगर हमें 10-15 मिनट के फूटेज भी ऐसे मिल जाएं, जो 'बाहुबली' की टक्कर के हों, तो हम इसी में खुश हो जाएंगे." अभिनेता ने कहा कि 'बाहुबली' ने कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्मों के लिए एक नया मापदंड स्थापित कर दिया है.'बाहुबली' से मुकाबले के लिए बढ़ा इस फिल्म का बजट
एजेंसी | 31 Jul 2017 05:16 PM (IST)