गलत तरीके से केला खाने के चलते पॉप गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर Video वायरल
ABP News Bureau | 26 Nov 2017 05:21 PM (IST)
नई दिल्ली : भारत में इन दिनों फिल्म पद्मावती को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. ऐसे में यदि आपको खबर मिले कि किसी गाने में केला खाने से भी किसी को आपत्ती हो सकती है. यकीनन आपको इस बात से काफी हैरानी होगी. लेकिन ये सच है एक सिंगर को केवल इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि अपने म्यूजिक वीडियो में केला खाते हुए नजर आ रही हैं, और लोगों को ये पसंद नहीं आ रहा. मिस्त्र की पॉप सिंगर शायमा अहमद को इसी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया. म्यूजिक वीडियो में शायमा कुछ फ्रुट्स खाती हुईं नजर आ रही हैं, जिसमें वो एक टीचर बनीं हैं और अपने वयस्क छात्रों के सामने ऐसा कर रही हैं. मिस्र की सरकार को शायमा का ये अंदाज काफी सिडक्टिव लगा और समाज के लिए हानिकारक भी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. हालांकि शायमा इस मामले में माफी मांग चुकी हैं और यूट्यूब से भी ये वीडियो हटा लिया गया है.