Pathaan Box Office Collection LIVE Updates: देश ही नहीं दुनियाभर में 'पठान' ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, दो दिन की कमाई 200 करोड़ के पार

Pathaan Box Office Collection LIVE Updates: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' बॉक्स ऑफिस रिलीज होते ही एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है.

ABP LiveLast Updated: 27 Jan 2023 03:12 PM

बैकग्राउंड

Pathaan Box Office Collection LIVE: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस रिलीज होते ही एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती...More

आलिया बोली - प्यार की होती है जीत

आलिया भट्ट ने इंस्टा स्टोरी पर पठान फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आ रहे हैं. इसके कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'क्योंकि प्यार हमेशा जीतता है'. इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई है. शाहरुख खान की 'पठान' ने देशभर में पहले दिन 55 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ एक हिस्टोरिक रिकॉर्ड बना दिया है.