Priyanka Chopra Look: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं. एक्ट्रेस अपनी लाडली मालती मैरी के साथ अपने देश लौटी हैं. प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बुल्गरी के इवेंट में शामिल हुई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस को ईशा अंबानी की होली पार्टी में देखा गया. दोनों ही इवेंट में प्रियंका ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा. हर तरफ एक्ट्रेस के फैशन की तारीफ हुई. वहीं अब प्रियंका चोपड़ा के लविंग हसबैंड यानी निक जोनस भी अपनी बीवी की तारीफ की है.
प्रियंका की खूबसूरती पर फिदा हुए पति निक जोनस निक जोनस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा की ईशा अंबानी की होली पार्टी के लुक की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ निक ने लिखा - 'क्या तुम मजाक कर रही है'. इसके साथ निक ने इमोजी भी शेयर किया. निक की इस पोस्ट से ये साफ पता लग रहा है कि वो अपनी बीवी की खूबसूरती पर दिल हार बैठे हैं. निक की निगाहें माने प्रियंका से हट ही नहीं रही होंगी.
अब इतनी खूबसूरत लगने पर कोई भी उनकी तारीफ करने से कैसे रोक सकता है. ऐसे में प्रियंका के हसबैंड निक ने भी अपनी बीवी के लिए कमेंट किया. निक ने लिखा-' डियर गॉड'.
