नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार ‘रईस’ में शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह सेट पर किसी के साथ काम करने का उनका अब तक का सबसे अच्छा अनुभव है क्योंकि शाहरुख बहुत मददगार हैं. उनका कहना है कि जिस तरह से शाहरुख सेट पर अपने साथी कलाकारों की मदद करते हैं, वह लाजवाब है. नवाजुद्दीन ने बताया, ‘‘ मैंने मेरे जीवन में शाहरुख जैसा सह-अभिनेता कभी नहीं देखा. लोग उन्हें सबसे अमीर अभिनेता के तौर पर देखते हैं और सोचते हैं कि वह एक सुपरस्टार हैं, लेकिन मैंने उनमे पाया कि वह सबसे उपर एक अभिनेता हैं. वह अत्यधिक मददगार हैं.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा कि वह फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख के साथ काम कर रहे हैं. इसकी वजह उनका खुलापन और हर किसी के प्रति लगाव का रवैया है.
विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
शाहरुख सेट पर हीरोगिरी नहीं दिखाते: नवाजुद्दीन
एजेंसी | 10 Dec 2016 08:29 PM (IST)
