नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने मशहूर ‘वोग इंडिया’ मैगजीन के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है. खास बात ये है कि वोग के कवर के लिए करवाए गए इस फोटोशूट में उनके साथ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और नीता अंबानी भी हैं.
शाहरुख खान के साथ मैगजीन के कवर पर छपी मिताली की तस्वीर देखकर शायद आप उन्हें पहली नजर में पहचान ही न पाएं. मिताली मैदान पर अपने चौके छक्के के लिए जानी जाती हैं, लेकिन मैगजीन के कवर पेज पर उनकी ग्लैमरस तस्वीर उनमें छिपे एक और सुनहरे रंग को पेश कर रही है.
बता दें कि ‘वोग’ एक फैशन और लाइस्टाइल से जुड़ी मैगजीन है और अक्टूबर के महीने में इसके 10 साल पूरे हो रहे हैं, जिस मौके पर ‘वोग इंडिया’ ने अपने अक्टूबर संस्करण के लिए तीन स्पेशल कवर पेज जारी किए हैं.
