Mission Mangal Box Ofiice Collection Day 8: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने वीकेंड के साथ-साथ Weekdays में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की रिलीज को 8 दिन हो चुके हैं. कुल मिलाकर इन 8 दिनों में ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. ये फिल्म करीब 32 करोड़ के बजट में बनी है लेकिन दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि इसे 29.16 करोड़ की बंपर ओपेनिंग मिली. ये अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी साबित हुई है. फिल्म ने दूसरे दिन 17.28 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 23.58 करोड़, रविवार को 27.54 करोड़, सोमवार को पांचवें दिन 8.91 करोड़, मंगलवार को छठे दिन 7.92 करोड़, बुधवार को सातवें दिन 6.84 करोड़ और गुरुवार को आठवें दिन 6.93 करोड़ की कमाई की. अब तक फिल्म का कुल घरेलू कारोबार 128.16 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.
'मिशन मंगल' के साथ सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' भी रिलीज हुई है. ये फिल्म भी अच्छी कमाई कर रही है. बाटला हाउस ने भी अब तक बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ-साथ मिशन मंगल में सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. फिल्म में शरमन जोशी भी नज़र आए हैं. ‘मिशन मंगल’ का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है. ये फिल्म साल 2013-14 के मंगल मिशन पर आधारित है. इस फिल्म में वैज्ञानिक राकेश धवन (अक्षय कुमार) और तारा शिंदे (विद्या बालन) की कहानी दिखाई गई है.