नई दिल्ली: केरल में भारी बारिश और बाढ़ के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इस तबाही के बाद कई लोग केरल और वहां के स्थानीय लोगों की मदद करने के लिए आगे आए थे. फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद एक अलग ही अंदाज में करने का निर्णय लिया है.

ऋचा ने अपने साथी कलाकार राजीव पिल्लई के गांव को बाढ़ की तबाही के बाद एक बार फिर से विकसित करने का फैसला लिया है. इसके अलावा ऋचा ने केरल के अलग अलग रिलीफ फंड में भी आर्थिक मदद दी है. ऋचा इस वक्त अपनी अगली फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने साथी कलाकार के मूल गांव को तबाही से उबारने के लिए मदद करने का फैसला किया.

जल्द नताशा से शादी कर सकते हैं वरुण धवन, कहा - शादी के लिए तैयार हूं

बता दें कि राजीव पिल्लई मलयालम सिनेमा के एक्टर हैं और उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है. राजीव जल्द ही ऋचा के साथ उनकी अगली फिल्म में नज़र आने वाले हैं.

बाढ़ में फंसे जानवरों की मदद की भी अपील

इसी के साथ ऋचा ने इस बाढ़ में फंसे जानवरों को भी बचाने के लिए अपनी चिंता जाहिर की है. ऋचा ने अपने सोशल मीडिया के फैन्स से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने की भी अपील की थी. ऋचा जिस NGO के साथ करीब एक साल से जुड़ी हुईं हैं, उस NGO ने भी केरल में बाढ़ के चलते परेशानियों का सामना कर रहे लोगों और जानवरों दोनों की मदद की थी.

मध्य प्रदेश: इस साल मानसून में 36 जिलों में सामान्य, 11 जिलों में सामान्य से कम हुई बारिश

ऋचा ने अपने फैंस से मदद की अपील करते हुए लिखा था कि केरल में लोगों की जानें जा रही हैं. रात की बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो सकती है. इसलिए प्लीज़ CM रिलीफ फंड में ज़रूर अपना सहयोग दें.

5 बच्चों की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी भी ली

अब जब पानी उतरने लगा है और केरल के लोगों को बाढ़ से राहत मिलने की पूरी संभावनाएं हैं तब ऋचा ने ऐसे बच्चों के बारे में सुना जिनके परिवारों से बाढ़ में अपना सबकुछ खो दिया. ऐसे में ऋचा ने 5 बच्चों की 10वीं क्लास तक की पढ़ाई का खर्चा उठाने की भी ज़िम्मेदारी उठा ली है.

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ऋषि कपूर और रणबीर, उठाया ये बड़ा कदम

बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे केरल की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दुलकर सलमान और जैकलिन फर्नांडिस , सुशांत सिंह राजपूत और कुणाल कपूर जैसी फिल्मी हस्तियां आगे आई हैं और योगदान दिया है. इन सितारों ने दूसरों से भी राज्य की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया है.