दुनियाभर में कोरोना संकट छाया हुआ है. देश का माहौल भी कोराना के चलते काफ़ी खराब दिख रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो फिल्म निर्माता करण जौहर का है. करण अपने घर पर एक वीडियो बनाते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनका बेटा बता रहा है कि कोन है जो कोरोना को खत्म कर सकता है.

दरअसल करण जोहर अपने बेटे से इस वीडियो में बातचीत कर रहे हैं. वीडियो में करण अपने बेटे यश से पूछते हैं कि इस कोरोना को कैसे खत्म किया जा सकता है, कौन है जो इस वायरस को खत्म कर देगा? जिस पर यश ने जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन का नाम लिया. हैरान करण ने कहा कि वो अमीताभ बच्चन को फोन कर उन्हें कहेंगे कि वो इस कोरोना वायरस को खत्म कर दें. जिस पर यश कहते हैं, "अमिताभ बच्चन, मेरे कमरे में नहीं आएंगे." ये वीडियो करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है. इस पर खुद अमिताभ बच्चन का रिएक्शन भी सामने आया है.

अमिताभ बच्चन ने वीडियो पर कमेंट करते लिखा “हॉओ क्यूट”. साथ ही श्वेता बच्चन ने भी कमेंट किया कहा, "Haha... Miss them." आपको बता दें ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आया है, इस वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

आपको बता दें दुनियाभर में 7 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. वहीं 33 हज़ार 900 के से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सभी देशवासी इस वक्त घरों में रहकर कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मदद कर रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड सितारे भी इस वायरस को जड़  से उखाड़ने में अपना योगदान दे रहें है.