बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनकी तबीयत को लेकर खबर सामने आई है. उन्होंने बताया है कि अब उनकी तबीयत काफी बेहतर है और उन्हें लगता है कि अब उनका टेस्ट नेगेटिव आएगा. कनिका कपूर ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत के अपडेट फैंस के साख शेयर की है.
कनिका कपूरने रविवार को एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने बच्चों को भी बहुत मिस कर रही हैं. उन्होंने लिखा, '' सोने जा रही हूं, आप सभी को प्यार भेज रही हूं. सभी सुरक्षित रहें. आप लोगों की परवाह के बेहद शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं. मैं ठीक हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आए. अपने घर जाने और बच्चों से मिलने का इंतजार कर रही हूं. उनकी याद आ रही है.''
