मुंबई : फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट रिलीज होने के दो सप्ताह के भीतर अप्रैल में यह अब तक की सबसे बड़ी हिट होगी. उन्होंने यह भी कहा कि 'बाहुबली : द कॉन्क्लूजन' बड़ी और भव्य फिल्म बनने वाली है. 'बाहुबली : द कॉन्क्लूजन' 28 अप्रैल को रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट चुनिंदा थियेटर में सात अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है. करण फिल्म के हिंदी संस्करण का वितरण करेंगे. उन्होंने कहा, "जब दो साल बाद भी फिल्म अपने स्थान पर बनी हुई है, आप लोग इसे हर तरह से पसंद करते हैं. प्रदर्शकों और फिल्म प्रेमियों दोनों ने 'बाहुबली' के अनुभव के आधार पर हमसे संपर्क किया है." उन्होंने कहा, "हालांकि, हम 7 अप्रैल को एक विशेष प्रस्ताव के साथ पहले हिस्से को फिर से जारी कर रहे हैं, जो दोनों भागों के लिए टिकट का ख्याल रखता है. हम उत्साहित हैं. अप्रैल सबसे बड़ी फिल्म का साक्षी होगा."
चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
अब तक की सबसे बड़ी हिट होगी 'बाहुबली 2' : करण
एजेंसी | 02 Apr 2017 04:58 PM (IST)