मुंबई: बॉलीवुड में 2019 की शुरुआत बड़े जंग से होने वाली है. एक दूसरे पर हमेशा तीखे हमले करने वाले दो बड़े स्टार्स 25 जनवरी को एक दूसरे से टकराएंगे. ये कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन है जो इससे पहले अपने झगड़े की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और ऋतिक की फिल्म 'सुपर-30' एक साथ रिलीज होने वाली है.
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है. वहीं, ऋतिक की 'सुपर-30' बिहार में चलने वाली आनंद कुमार की कोचिंग सेंटर पर बेस्ड फिल्म है. बिहार की इस कोचिंग से हर साल देश के सबसे बड़े संस्थान आईआईटी में आधे से ज्याद बच्चों का सेलेक्शन होता है.
बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर के बारे में 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के निर्माता कमल जैन ने कहा, "आप देखेंगे कि हमने अपनी फिल्म रिलीज करने की तारीख बहुत सोच-विचार कर तय की है. इन तारीखों का हमारे जीवन में महत्व होने के कारण 15 अगस्त को हमने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया."
प्रोड्यूसर ने आगे कहा कि 15 अगस्त हो या टीजर रिलीज की तारीख दो अक्टूबर और 25 जनवरी को फिल्म रिलीज का मौका ये सभी तारीखें, राष्ट्रवादी होने के नाते सीधे तौर पर उनसे कहीं ना कहीं जुड़ी हुई हैं. उनकी फिल्म इसी शैली की है और यह दर्शकों को प्रेरित करेगी.
कंगना की इस फिल्म को राधा कृष्ण जगार्लामुडी ने निर्देशित किया है. वहीं, ऋतिक की फिल्म 'सुपर-30' विकास बहल के निर्देशन में बन रही हैं.
यह भी पढ़ें-
बहुत दर्दनाक है 'एसिड सर्वाइवर' लक्ष्मी अग्रवाल की स्टोरी जिन पर दीपिका पादुकोण ला रही हैं फिल्म
'सुई-धागा' की कमाई 100 करोड़ के पार, जानिए- कामयाबी पर वरुण-अनुष्का ने क्या कहा...
Movie Review: ट्विस्ट और टर्न्स से भरी है तब्बू और आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन'
