अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार की रात को 'ढोलिडा 2026' में हिस्सा लिया. 'ढोलिडा 2026' शहर के सबसे बड़े नवरात्र रास गरबा आयोजनों में से एक है. अभिनेत्री ने रविवार को कोलकाता भगदड़ हादसा, विपक्ष के रिजीम चेंज बयान और छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बात की.

Continues below advertisement

कंगना ने विपक्ष पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायपुर में पहली बार गरबा में शामिल होने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा. गुजरात से निकलकर गरबा अब पूरे देश में हो रहा है, जो अच्छी पहल है. विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, इस तरह की ओछी हरकतें देश को लगातार यह याद दिलाती हैं कि एक मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है.

Continues below advertisement

आपने देखा कि कल रात फ्रांस में क्या हुआ, वहां सब कुछ आग के हवाले कर दिया गया. ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक, हर जगह लूटपाट हुई. लोग यह सब देख रहे हैं. मौजूदा हालात तीसरे विश्व युद्ध की याद दिलाते हैं. विपक्ष की ये हरकतें साफ बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है और हमें इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता क्यों है?

देवा के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर, कमल हासन बोले- खो दिया अपना प्रिय भाई

कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख

चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, यह एक बेहद दुखद घटना है, वहां भगदड़ मच गई. यह दिल तोड़ने वाली बात है कि इतने खुशी भरे त्योहार के मौसम में, जब हर तरफ जश्न का माहौल है, तब इतने सारे लोग गहरे दुख में डूब गए हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं सभी से अपील करती हूं कि वे ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां भारी भीड़ हो. आगे कई त्योहार आने वाले हैं, दशहरा और दीपावली भी बिल्कुल करीब हैं

गरबा और पारंपरिक पहनावे पर कही बात

वहीं, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' (बीटीएस) पल साझा किए हैं. उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनने पर अपनी खुशी जाहिर की, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं. उन्होंने लिखा, "हमारे अपने पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को पहनना बहुत खुशी की बात है. गरबा उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में होना भी बहुत अच्छा लग रहा है. यहां फोटोशूट का एक छोटा सा बीटीएस है. रनौत ने आगे कहा, नवरात्र स्त्रीत्व का उत्सव है और गरबा जीवन का नृत्य है. इन सबके केंद्र में देवी (शक्ति) हैं. नवरात्र की शुभकामनाएं.

कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट