Kalki Koechlin Replied Trollers: कल्कि कोचलिन और उनके पार्टनर गाय हर्शबर्ग साल 2020 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे. दोनों ने शादी नहीं की थी और इसके बावजूद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस पर बात की और कहा कि उनका शादी न करना एक अच्छा फैसला था.
कल्कि ने ट्रोल्स को दिया जवाब मैशेबल इंडिया को इंटरव्यू देते हुए कल्कि ने कहा कि उनकी पहले भी डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी हो चुकी है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके पार्टनर को शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैं पहले से डिवोर्सड हूं इसकी वजह से मुझे शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है, इसलिए हमने शादी न करने का सोच-समझकर फैसला लिया, लेकिन हम साथ रह रहे थे.'
कल्कि ने बताई गोवा में रहने की वजहबता दें कि कल्कि अपने पार्टनर के साथ गोवा में रहती हैं और अपने प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में मंबई जाती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि गोवा में रहने की असल वजह ये है कि वे चाहती हैं कि उनकी बेटी हरियाली से घिरी जगह पर रहे. अपने पार्टनर से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कल्कि ने बताया कि वे उनसे अपने इजराइल टूर के दौरान मिली थीं.
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी एक्ट्रेसकल्कि ये जवानी है दीवानी और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अब वे जल्द ही मेड इन हेवन सीजन 2 में दिखाई देंगी. इसके अलावा कल्कि दीप्ति नवल के साथ गोल्डफिश में भी नजर आएंगी. फिल्म इसी साल 25 अगस्त को रिलीज होगी. गोल्डफिश के बारे में बात करें तो यह फिल्म एक मां-बेटी की कहानी है जहां बेटी भारत वापस आती है जब उसकी मां डिमेंटिया की शुरुआत से जूझ रही होती है.
