2 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं. इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी काजोल के पोस्ट की हो रही है, जो हमेशा की तरह इस बार भी अलग और मजेदार है. 

Continues below advertisement

काजोल ने लिखा मजेदार कैप्शन 

काजोल ने अजय देवगन को बर्थडे विश करने के लिए रोमांटिक नहीं, बल्कि मजाकिया अंदाज अपनाया. उन्होंने अजय की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'एक समय ऐसा आता है जब केक पर लगी मोमबत्तियां सेलिब्रेशन कम और आग का खतरा ज्यादा लगने लगती हैं. मुझे लगता है तुम उस स्टेज पर पहुंच गए हो. फिर भी हैप्पी बर्थडे, दुआ है कि तुम्हारे पास हमेशा केक रहे.' इसके बाद फैंस उनके पोस्ट पर मजेदार रिएक्शंस दे रहे है. 

Continues below advertisement

अक्षय और रोहित ने भी किया विश  

वहीं अक्षय कुमार ने भी अजय को किस करते हुए एक फोटो शेयर कर लिखा, 'दोस्ती इतनी पुरानी... प्यार तो होगा ही. हैप्पी बर्थडे डियर.'

इसके अलावा रोहित शेट्टी ने भी एक पुरानी वीडियो शेयर की और लिखा, '90 के दशक की मेहनत से लेकर आज तक... कम बातें, ज्यादा काम. हैप्पी बर्थडे बड़े भाई.' 

काजोल और अजय का रिश्ता 

बता दें, अजय देवगन और काजोल की जोड़ी लंबे समय से फैंस की फेवरेट रही है. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखते है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती भी करते हैं. उनकी शादी को करीब 27 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच का प्यार और हल्की-फुल्की नोकझोंक आज भी वैसी ही है. काम की बात करें, तो अजय जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ अपनी 20 साल पुरानी फ्रेंचाइज फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार और शर्मन जोशी की शानदार एंट्री हुई है.