'हेरा फेरी 3' की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से खबरों में बनी हुई है. बीच में परेश रावल की एग्जिट और एंट्री को लेकर विवाद बना रहा. फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे है लेकिन फिल्म के राइट्स को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है. इसी बीच अब फिल्म के राइटर ने ये फिल्म छोड़ने पुष्टि की है. 

Continues below advertisement

राइटर ने छोड़ी हेरा फेरी 3

न्यूज 18 से बातचीत में फिल्म राइटर रोहन शंकर ने कहा, 'कानूनी लड़ाईयों के बीच में फिल्म का फ्यूचर तय नहीं है. मेरी उनसे बातचीत हुई थी. ये होने वाला था, लेकिन लीगल कारणों से हुआ नहीं. उम्मीद करता हूं कि हेरा फेरी 3 बने और अगर प्रियदर्शन सर रहे तो शायद मैं भी रहूंगा.'  

Continues below advertisement

'प्रियदर्शन सर के पास बहुत काम'

उन्होंने आगे कहा, 'प्रियदर्शन सर, उनके पास बहुत सारे काम हैं. हमने हाल ही में भूत बंगला और हैवान शूट की. अब उनके पास और भी कई फिल्में हैं. इसके बाद उन्हें मोहनलाल सर के साथ भी फिल्म करनी है, जो उनकी 100वीं फिल्म है. इसके बाद भी उनके पास और भी कई काम हैं. वो वर्कहॉलिक हैं. प्रियदर्शन और अक्षय सर काम को लेकर बहुत सीरियस हैं. उन्हें एक फिल्म करनी है, फिर दूसरी लिखनी है, फिर शूट करनी है और ये चलता रहेगा. इस सब स्ट्रक्चर में हेरा फेरी कब होगी और कब ये सब सॉल्व होगा?' शंकर ने कहा कि लीगल ईश्यूज की वजह से फिल्म का फ्यूचर अनिश्चित है.

उन्होंने कहा, 'अगर ये जल्द ही सुलझ गया तो प्रियदर्शन सर इसे करेंगे. मुझे नहीं पता वहां क्या चल रहा है, लेकिन प्रियदर्शन सर रुकेंगे नहीं. हो सकता है कि वो हेरा फेरी से पहले 5 फिल्में और बना लें.'

बता दें कि इस फिल्म में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल होने वाले हैं. हालांकि, अब फिल्म को लेकर कुछ भी कंफर्मेशन नहीं है. ये 2000 में आई हेरा फेरा का तीसरा पार्ट होने वाला है. दूसरा पार्ट 2006 में रिलीज हुआ था. दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया गया.