Jaya Bachchan Hates Watching Aggression: समाजवादी पार्टी की गद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बारे में कहा जाता है कि वह अक्सर गुस्से में ही रहती हैं. जया बच्चन को अक्सर मीडिया से उलझते हुए या पैपराज़ी पर गुस्सा करते हुए देखा जाता है. हालांकि, खुद हमेशा गुस्से में रहने वाली दिग्गज अभिनेत्री को हिंसा और अग्रेशन पसंद नहीं है, जिससे वह दूर रहने की कोशिश भी करती हैं.
जया को हिंसा और गुस्सा नहीं है पसंदअभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह जया बच्चन (Jaya Bachchan) को बिल्कुल पसंद नहीं है. हाल ही इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान जूनियर बच्चन ने ख़ुद ये बात बताई है. उनके मुताबिक, जहां कहीं भी हिंसा या अग्रेशन हो रहा हो उनकी मां वहां से किनारे हो जाती हैं. फिर बात उनके बेटे की फिल्म या सीरीज की ही क्यों न हो.
अभिषेक की आगामी सीरीज देखने से किया इनकारजया बच्चन उन एक्टर्स में से एक हैं जो प्रोफेशनल हो या पर्सनल लाइफ, हमेशा अपनी बात क्लीयर करती हैं. वह घर में भी उतनी ही स्ट्रिक्ट हैं जैसे बाहर. इस बात का उदाहरण है अभिषेक बच्चन का यह खुलासा, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां जया ने उनके लेटेस्ट वेब शो 'ब्रीद इंटू द शैडो' को नहीं देखा है. उनके मुताबिक, 'मेरी मां इसे नहीं देखना चाहतीं. वो कहती हैं कि उन्हें डर लगता है. मेरा परिवार 8 नवंबर को, आधी रात तक जागकर शो देखने का इंतजार करेगा, सिवाय मेरी मां के. उन्हें इस तरह का एग्रेशन और हिंसा नहीं पसंद आती. इसलिए वो संसद चली जाती हैं, जहां ऐसा कुछ नहीं होता'.
डार्क थ्रिलर है अभिषेक की सीरीज'ब्रीथ इनटू द शैडोज- सीजन 2' का ट्रेलर कुछ ही दिन पहले आया है और इस बार भी अभिषेक अपने किरदार में रमे हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर देखने के बाद जनता तो उनके शो का इंतजार बेसब्री से कर ही रही है वहीं इसे लेकर उनके घर में भी एक्साइटमेंट का माहौल है और उनकी मां के आलावा सब लोग शो आते ही देखने वाले हैं. मयंक शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'ब्रीथ इनटू द शैडोज- सीजन 2' 9 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है.यह भी पढ़ें- बहन सबा की शादी के फंक्शन में शोएब इब्राहिम ने जमकर लगाए ठुमके, दीपिका कक्कड़ ने भी डांस मूव्स से लगाई आग
