Ira Khan Turns Photographer In her own Engagement : आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ सगाई रचा ली है. जी हां हाल ही में इनके इंगेजमेंट की तस्वीरें और वीडियोस पुरे सोशल मीडिया पर छाई रही थीं. आमिर खान की बेटी की सगाई की वीडियोस देखने के लिए फैंस काफी बेकरार नजर आ रहे थे. रोजाना पार्टी की इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. ऐसे में आयरा खान की खास दोस्त जैन खान (Zayn Khan) ने आयरा खान की एक वीडियो शेयर की है जिसमें आयरा सब कुछ छोड़ अपने दोस्तों की तस्वीरें बैठ-बैठ कर खींचती नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने खूब तहलका मचाया हुआ है. आयरा खान अपनी खास दोस्त की अच्छी तस्वीरें लेने के लिए देखिए तो किस तरह लाल गाउन में बैठ-बैठ कर फोटो खींच रही हैं. लगता है आयरा खान ने पिता आमिर खान का फोटोग्राफर का खर्चा बचा लिया है, तभी तो देखिए ना किस तरह आयरा अपनी ही सगाई में फोटोग्राफर बन बैठी हैं. वैल ऐसा नही है कि सिर्फ आयरा ने ही तस्वीरें क्लिक करी हों, उनके दोस्त भी लगातार उनके स्पेशल मूमेंट्स को अपने कैमरा में कैप्चर कर रहे थे.
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए आयरा खान की दोस्त ने टेलर स्विफ्ट का रेडी फॉर ईट गाना बैकग्राउंड में लगाया हुआ है. साथ ही इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- लड़कियों का ग्रुप अपनी रेगुलर आदतों को फॉलो करते हुए, हम एक दूसरे के लिए अजीबोगरीब हरकतें करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं वह भी बिना किसी शर्म के...
ये भी पढ़ें:-Annu Kapoor से लाखों की ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, बैंक खाते से उड़ाए थे इतने रुपये
