Hrithik Roshan And Saba Azad Diwali: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपना लोहा मनवाया. ऋतिक अपनी फिल्मी लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. आए दिन गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जो काफी लाइमलाइट बटोरती हैं. वहीं अब दोनों की दिवाली की फोटोज़ सामने आई हैं. दोनों ने एक साथ दिवाली सेलिब्रेट की है.

तमाम बॉलीवुड सितारों ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ भी साझा किया. वहीं सबा आजाद ने भी अपनी दिवाली की झलक दिखाई है. वहीं उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आ रहे हैं.

ऋतिक-सबा ने साथ मनाई दिवालीऋतिक रोशन और सबा आजाद ने दिवाली के इस खास त्योहार को एक साथ मनाया, जिसकी झलक सबा ने इंस्टाग्राम के जरिए दिखाई. सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें ये दोनों मुस्कुराते हुए सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं. वहीं इस प्यारी सी तस्वीर में दोनों एक कलर के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं. दोनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन दिया, “हैप्पी दिवाली.”

ऋतिक की भतीजी ने भी शेयर की तस्वीरसबा आजाद के अलावा ऋतिक रोशन की भतीजी सुरानिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ ऋतिक और सबा दोनों नजर आ रहे हैं. इस सेल्फी को सुरानिका क्लिक कर रही हैं और उनके पीछे सबा हैं और सबा पीछे ऋतिक रोशन हैं.

बहरहाल, पिछले काफी समय से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) एक दूसरे को डेट करने को लेकर सुर्खियों में रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Karan Kundrra ने लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के साथ मनाई दिवाली, फैंस बोले- 'किसी की नजर ना लगे..'