मुंबई: अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने पति एवं अभिनेता धमेर्ंद्र को उनके 81वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. ‘शोले’ के अभिनेता के साथ 1979 में शादी के बंधन में बंधी हेमा ने आज एकसाथ बिताए प्यार भरे लम्हों को याद किया.
हेमा ने लिखा, ‘‘ मेरे करियर के सबसे बेहतरीन सालों, आज तक साथ बिताए खुशी भरे सालों और हमारी जो दो प्यारी बेटियां हैं..आज उन सब लम्हों को याद कर रही हूं... जन्मदिन मुबारक धर्म जी... ’’ ‘राजा जानी’, ‘ सीता और गीता’, ‘शराफत’, ‘नया जमाना’ जैसी कई फिल्मों में दोनों की खूबसूरत जोड़ी नजर आई है. हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना है. एशा ने भी पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.