Satish Kaushik and Matthew Perry death:साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है. इस साल को खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में हर साल की तरफ इस बार भी गूगल ने टॉप सर्च की लिस्ट जारी कर दी है, जिसे कई कैटेगरी में बांटा गया है.
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च की गई हस्तियां, फिल्में, ट्रेंडिंग शो जैसी कई कैटगरी शामिल है. वहीं गूगल के मोस्ट सर्च की इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्ग्ज अभिनेता सतीश कौशिर और फ्रेंड्स फेम मॅथ्यू पेरी का भी नाम शामिल है.
सतीश कौशिक की मौत से सदमे में था बॉलीवुड कार्डियक अरेस्ट की वजह से सतीश कौशिक की मौत हुई थी. इस साल 9 मार्च को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. वहीं उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ उठी थी. वहीं सतीश कौशिक के निधन से उनका परिवार को बुरी तरह से टूट चुका था. वहीं इस बुरे वक्त में सतीश कौशिक के प्रिय मित्र अनुपम खेर ने हर समय उनके परिवार के साथ खड़े रहें. बता दें कि सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को अकेला छोड़ गए हैं.
मैथ्यू पेरी की निधन से टूटा था फैंस का दिल90s का सबसे पॉपुलर अमेरिकन शो फ्रेंड्स के एक्टर मैथ्यू पेरी के निधन ने सभी को हिला कर रख दिया था. 54 साल की उम्र में चैंडलर बिंग ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. बताया गया कि एक्टर की मौत हॉट टब में डूबने से हुई थी. फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग का उनका किरदार पूरी दुनिया में इतना पसंद किया गया कि उन्हें आज भी लोग उन्हें Satire King के नाम से ही बुलाते है. वहीं उनके निधन की खबर से उनके फैंस सदमे में थे.
