नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की तरफ से शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज में सेलेब्स बढ-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस मुहिम में बॉलीवुड के महानायक से लेकर एक्शन हीरो तक सब हिस्सा ले रहे हैं. वहीं हमारी हीरोइन्स भी किसी से पीछे नहीं हैं. अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का चैलेंज एक्सेप्ट करती दिखीं तो वहीं महानायक अमिताभ बच्चन भी केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का चैलेंज एक्सेप्ट करते दिखे. उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''रोज मोबाइल की तरह उठें, खुद को भूलने के लिए उठो , रोज जिम जाओ, साइकिल या कार चलाओ, अपनी अतिरिक्त लोभ को खुद से करें और हर रोज सूर्य को जरूर देखें. '' बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन ने भी केंद्रीय मंत्री का ये चैलेंज एक्सेप्ट किया. उन्होंने साइकलिंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया. वहीं, टाइगर श्रॉफ ने भी इस चैलेंज को एक्सेपट करते हुए वीडियो शेयर किया. हालांकि टाइगर ने जिस वर्कउट का वीडियो शेयर किया उसे फॉलो करना इतना भी आसान नहीं है आप खुद ही देखिए वीडियो.. इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने पत्नि अनुष्का शर्मा को फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था. अनुष्का ने न सिर्फ उनका ये चैलेंज एक्सेप्ट किया बल्कि उसे पूरा भी कर दिया है. अनुष्का शर्मा ने विराट के चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं. अनुष्का ने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''विराट कोहली मैंने तुम्हारा चैलेंज एक्सेप्ट किया. ये रहा मेरा वीडियो #HumFitTohIndiaFit . मैं इस चैलेंज के लिए दीपिका पिल्लई और वरुण धवन को नॉमिनेट करती हूं.'' एक्टर रणवीर शौरी ने भी केंद्रीय मंत्री व सरकार की इस मुहिम में हिस्सा लिया. उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कि हर सरकारी चीज को बुरा समझना हमारी गलती है, केंद्रीय मंत्री की इस मुहिम से जुड़िए और अपने कीमती वक्त में से कुछ समय अपनी सेहत के लिए भी निकालिए.