फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, सिर्फ ये कहना पूरी तरह से गलत है क्योंकि वो न सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हैं बल्कि टैलेंटेड राइटर, सिंगर, प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर भी हैं.

काबिलियत का पूरा बैग भरकर घूमते हैं फरहान अख्तर. उनकी हाल में ही '120 बहादुर' रिलीज हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ खास परफॉर्म तो नहीं किया लेकिन फिल्म के जरिए उन्होंने वो कहानी दर्शकों के सामने पेश की जिसे पेश किया जाना जरूरी था.

फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस पर एक्टर के तौर पर कैसा रहा परफॉर्मेंस

फिलहाल हम उनके डायरेक्शन और सिंगर वाले पक्ष की बात नहीं कर रहे, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की परफॉर्मेंस पर बात करने जा रहे हैं. जानते हैं कि फरहान अख्तर की एक्टर के तौर पर कितनी फिल्मों ने सक्सेस पाई तो कितनी फ्लॉप रहीं.

फरहान अख्तर की टोटल फिल्में

फरहान ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री ली. इसके बाद से अब तक '120 बहादुर' को मिलाकर टोटल 12 फिल्में की हैं. इन फिल्मों में कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रहीं, ये जानते हैं-

फरहान अख्तर की हिट/एवरेज फिल्में

फरहान ने अपने 17 साल के एक्टिंग करियर में एक सुपरहिट, 3 एवरेज और एक हिट फिल्म दी है. यानी 5 बार फरहान ने मेकर्स का रुपया डूबने से बचाया है.

फिल्मसालकलेक्शन (करोड़ रुपये में)वर्डिक्ट
रॉक ऑन200825.30एवरेज
जिंदगी न मिलेगी दोबारा201190.27हिट
भाग मिल्खा भाग2013108.93सुपरहिट
शादी के साइड इफेक्ट्स201437.36एवरेज
दिल धड़कने दो201576.88एवरेज

फरहान अख्तर की फ्लॉप फिल्में

फरहान के करियर में 6 फिल्में फ्लॉप रहीं. हालांकि, इनमें से ज्यादातर फिल्मों को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और इन्हें दुनियाभर के दर्शकों ने भी अच्छी फिल्म बताया. यानी फरहान की फ्लॉप फिल्में भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं.

फिल्मसालकलेक्शन (करोड़ रुपये में)वर्डिक्ट
लक बाई चांस200912.25फ्लॉप
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक201026.92फ्लॉप
वजीर201641.02फ्लॉप
रॉक ऑन 2201610.47फ्लॉप
लखनऊ सेंट्रल201711.20फ्लॉप
द स्काई इज पिंक201920.03फ्लॉप

फरहान अख्तर का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा औसत

हालिया रिलीज '120 बहादुर' का वर्डिक्ट आने में अभी काफी समय है. इसलिए इस जोड़-घटाने में इसे अलग ही रखते हैं. ऐसे में एक्टर के तौर पर फरहान के पास 11 फिल्में बचती हैं जिनमें से 5 ने पैसा निकाला और 6 ऐसा करने में नाकामयाब रहीं.

यानी फरहान की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर सफलता का औसत 45.45 प्रतिशत और असफलता का औसत 54.54 प्रतिशत के करीब रहा है.