Dhurandhar 2 Box Office Day 13 Live: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म बन गई है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म ने न केवल उम्मीदों पर खरी उतरी है, बल्कि अपनी इसने अपने पहले पार्ट की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि दूसरे मंडे इसके कलेक्शन में पहली बार अच्छी खासी मंदी भी देखी गई लेकिन फिर भी इसने 25 करोड़ से ज्यादा का दमदार कलेक्शन किया. वहीं दूसरे मंगलवार को भी ये बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. आज ये हर 900 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. इसी के साथ चलिए यहां 'धुरंधर 2' की 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.

धुरंधर 2' के 13वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 13 Live)

  • दोपहर 3 बजे तक धुरंधर 2 ने 11.47 करोड़ (लाइव) का कलेक्शन कर लिया है. 
  • रात तक इसके कलेक्शन में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. 
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस डे 13ऑक्यूपेंसी 
27.75 करोड़ (10.30 बजे तक)25.2%

'धुरंधर 2' ऑक्यपेंसी रिपोर्ट

दूसरे मंगलवार को धुरंधर 2 की दोपहर 3 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 24.3% दर्ज की गई है.

 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस Day-wise कलेक्शन

धुरंधर 2बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
पेड प्रीव्यू43 करोड़
पहला दिन102.55 करोड़
दूसरा दिन80.72 करोड़
तीसरा दिन113.00 करोड़
चौथा दिन114.85 करोड़
पांचवा दिन65 करोड़
छठा दिन56.60 करोड़
सातवां दिन48.75 करोड़
आठवां दिन49.70 करोड़
नौंवा दिन41.75 करोड़
दसवां दिन62.85 करोड़
                                                                      ग्याहरवां दिन                                                                      68.10 करोड़
                                                                      बाहरवां दिन                                                                      25.30 करोड़ 
                                                                      तेहरवां दिन                                                                        11.47 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े)
टोटल इंडिया कलेक्शन899.92 करोड़

 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कोहराम भी जारी. ये फिल्म दुनियाभर में अब 14 सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक विदेशों में, फ़िल्म ने 12वें दिन 8.00 करोड़ कमाए, जिससे अब तक इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 350.00 करोड़ हो गया है. इसी के साथ इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1392.23 करोड़ हो गया है. 14सौ करोड़ी बनने के लिए इसे महज 8 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है. रिलीज के 13वें दिन फिल्म इस आंकड़े को छू लेगी. 

 'धुरंधर 2' के बारे में 'धुरंधर 2' की बात करें तो 19 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई धुरंधर की सीक्वल है. इसमें रणवीर सिह ने लीड रोल प्ले किया है. जबकि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन ने भी फिल्म में अपनी भूमिकाओं को दोहराया है.