दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखा. हाल ही में दीपिका को Hollywood Walk Of Fame से भी सम्मानित किया गया.

इसी बीच दीपिका ने अब एक और नया इतिहास रच दिया है. दरअसल, दीपिका की इंस्टाग्राम रील को 1.9 बिलियन यानी 190 करोड से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं. ऐसे में दीपिका की ये रील दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गई रील बन चुकी है. आपको बता दें दीपिका ने ये कारनामा महज 8 हफ्तों में किया है.

दीपिका ने बनाया नया रिकॉर्ड

वायरल हो रहे रील में दीपिका को एक होटल का प्रमोशन करते हुए देखा जा रहा है. दीपिका की इस प्रमोशन वीडियो को लोगों ने इतना देखा कि एक्ट्रेस के नाम एक नया रिकॉर्ड बन गया. बता दें दीपिका की इस रील ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (503 मिलियन प्लस व्यूज) और हार्दिक पांड्या xBGMI(1.6 बिलियन व्यूज)का भी रिकॉर्ड तोड़ दिय़ा है.

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण खासा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर दीपिका के 80 मिलियन फॉलोवर्स हैं. अब जब दीपिका के इस रील ने नया रिकॉर्ड बनाया है तो फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'1.9 बिलियन व्यूज कोई मजाक नहीं है.'

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा,'2 बिलियन व्यूज भी जल्द ही पूरे हो जाएंगे..शानदार उपलब्धि'. वहीं, एक और यूजर ने लिखा,'दीपिका कमाल कर रही हैं, नया रिकॉर्ड! बता दें दीपिका इन दिनों मदरहुड फेन को एंजॉय कर रही हैं. दीपिका आखिरी बार सिंघम अगेन में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kbhi Bahu Thi Spoiler: तुलसी की हेल्प करने के लिए परिवार के खिलाफ जाएगी वृंदा, परिधि को मिलेगा धोखा