रणवीर और दीपिका की शादी हो या रिसेप्शन दोनों के परिवार वालों ने हर कदम पर बढ़चढ़कर उनके इन खास पलों को और खास बनाने की कोशिश की. बीती रात बेंगलुरू में हुए रिसेप्शन में भी दोनों के परिवार वाले बेहद खास अंदाज में नजर आए. रणवीर और दीपिका दोनों के ही परिवारवाले वैसे तो मीडिया के सामने काफी शर्मीले हैं और कम ही पोज देते नजर आते हैं. लेकिन इस रिसेप्शन की कुछ खास झलकियां हम लाए हैं जिनमें दोनों के ही परिवार वाले काफी ग्लैमरस अंदाज में लग रहे हैं.
नीचे दी गई तस्वीर में दुल्हा और दुल्हन दोनों की बहनें नजर आ रही हैं. एक तरफ लड़की की बहन अनीषा पादुकोण नजर आ रह हैं तो दूसरी ओर रणवीर की बहन रितिका भवनानी नजर आ रही हैं. रिसेप्शन में लड़की वाले और लड़के वाले दोनों ही एक ही रंग में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं. जहां, अनीषा नीले रंग के लहंगा पहने नजर आ रही हैं तो वहीं रितिका भी नीले रंग की ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं, दोनों के पेरेंट्स की बात करें तो दीपिका पादुकोण की मम्मी उज्जवला पादुकोण लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी ब्लैक रंग के सूट में काफी अच्छे लग रहे थे. रणवीर के पेरेंट्स की बात करें तो उनके पापा जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी अंजू भवनानी भी काफी खूबसूरत लग रही हैं. कई खास मेहमान हुए शामिल  दीपवीर के रिसेप्शन में कई खास मेहमान भी पहुंचे. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना के साथ नजर आए. वहीं, शटलर पीवी सिंधू भी ट्रेडिशनल लुक में रणवीर- दीपिका के रिसेप्शन में पहुंची. बेबी पिंक रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंची पीवी सिंधू काफी खूबसूरत लग रही थी. दीपिका के रिसेप्शन में उनकी मां उज्जवला पादुकोण भी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची. इस तस्वीर में आप दीपिका के साथ उनकी मां और पूजा मखीजा को देख रहे हैं.