नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन रामपाल पर दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मारपीट का आरोप लगा है. आरोप है कि अर्जुन रामपाल ने होटल के नाइट क्लब में डीजे बजाने के दौरान एक युवक की तरफ कैमरा फेंका जिसे युवक को काफी चोट आईं.
पीड़ित ने पुलिस में भी मामले की शिकायत की है लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.
