Deepika Padukone In Camio Role: अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), नागार्जुन (Nagarjuna) जैसे बड़े स्टार्स काम कर रहे हैं. यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होने जा रही है और इसके प्रमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. आखिरकार इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) जो हैं. कैमियो रोल में नजर आएंगी दीपिका इस फिल्म को लेकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वह कई और बड़े सितारों को फिल्म से जोड़ रहे हैं. पहले ‘बाहुबली’ के डायरेक्टर एस एस राजामौली को प्रमोशन से जोड़ा गया. उसके बाद साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) द्वारा भी फिल्म में अहम भूमिका निभाने की पुष्टि की गई और अब खबर सामने आ रही है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी कैमियो रोल करते नजर आएंगी.
रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड की Brahmastra में हुई एंट्री! कैमियो करती आएंगी नजर
ABP Live | Guest | 14 Jun 2022 12:42 PM (IST)
Ranbir Kapoor reunite with Deepika Padukone: ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को सुपर-डुपर हिट कराने में करण जौहर और अयान मुखर्जी जोर-शोर से लगे हुए हैं. आए दिन से फिल्म को लेकर नए-नए सरप्राइज सामने आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर
Published at: 14 Jun 2022 02:15 PM (IST)