मुंबई: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत की जीत पर खुशी जताई. बता दें कि भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 124 रनों से मात दी.
बॉलीवुड हस्तियों ने भारत की जीत पर अपनी खुशी का इस तरह इजहार किया :
अमिताभ बच्चन : भारत को बधाई. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया. सभी को अच्छा प्रदर्शन करते देखना शानदार रहा.
वरुण धवन : भारत बनाम पाकिस्तान मैच दोनों देशों के लिए हमेशा से खास रहा है. मैच खत्म..भारत जीता..काश जिंदगी भी खेल की तरह आसान होती!
सुनील शेट्टी : भारतीय टीम के बीच कोई दीवार नहीं और विजय! भारत बनाम पाकिस्तान.
