Athiya ShettyKL Rahul First Wedding Anniversay: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ये सुनने को मिलता है कि स्टारकिड का करियर तो सेट होता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं. जो दिग्गज एक्टर की बेटी होने के बावजूद खुद को एक्टिंग के दुनिया में सफल नहीं कर पाई. हालांकि आज एक्ट्रेस एक स्टार क्रिकेटर से शादी कर लग्जरी लाइफ जी रही हैं. चलिए जानते हैं इस स्टार कपल की लैविश लाइफस्टाइल के बारे में..

पिता की तरह बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाई ये एक्ट्रेस

दरअसल हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की. जिन्होंने साल 2015 में अपना करियर फिल्म ‘हीरो’ से शुरू किया था. शुरुआती करियर में एक्ट्रेस के खूब चर्चे हुए. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस की झोली में कई फिल्में गिरी.

अथिया की सभी फिल्में हुई बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

अथिया शेट्टी को दूसरी बार फिल्म ‘मुबारकां’ में देखा गया. लेकिन पहली फिल्म की तरह इसका भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा रहा. फिर अथिया ने साल 2018 में ‘नवाबजादे’ और 2019 में फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में काम किया. लेकिन एक्ट्रेस की ये दोनों फिल्में भी बुरी से फ्लॉप हुई. जिसके बाद अथिया ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचा ली. शादी के बाद आज एक्ट्रेस एक लैविश लाइफ जी रही हैं.

केएल राहुल से रचाई है अथिया ने शादी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कुछ साल की डेटिंग के बाद 23 जनवरी 2023 में सात फेरे लिए. दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर की गई थी. वहीं बात करें केएल राहुल की तो वो इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी है. जिनके खेल के आज लाखों लोग दीवाने हैं. वेबसाइट सीएनॉलेज डॉट कॉम के अनुसार राहुल की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर यानी लगभग 99 करोड़ की है. जो जल्द 100 करोड़ की होने वाली है.

पिता सुनील ने दी अथिया और राहुल को बधाई

बता दें कि सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल के काफी बड़े फैन हैं. कई बार एक्टर उनकी तारीफ करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं. वहीं अथिया और केएल राहुल की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर भी सुनील ने दोनों पर खूब प्यार लुटाया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी एनिवर्सरी बच्चों." एक्टर की ये अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. जिसपर अथिया ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू पापा..'  

ये भी पढ़ें-

Athiya Shetty Home Inside: मुंबई में महल सा खूबसूरत है अथिया शेट्टी और केएल राहुल का आशियाना, एनिवर्सरी पर देखिए कपल के घर की झलक