बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को बर्थडे विश किया. इसके लिए अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीर शेयर करते हुए खास पोस्ट भी लिखा. हालांकि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते अर्जुन उनके लिए बड़ा सेलिब्रेशन नहीं कर पाए.
गर्लफ्रेंड के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा, "मेरी प्यारी जान जन्मदिन की बधाई. हम लोगों ने आज थोड़ा सा सेलिब्रेशन किया है और जल्द ही बड़ा भी करेंगे. लव यू."
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड और नन्हे बेटे के साथ मुंबई से 80 किमी दूर करजत में हैं. वीडियो शेयर कर अर्जुन रामपाल ने जानकारी दी थी कि कैसे वह वहां काम के सिलसिले में गए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्होंने अपने परिवार को भी वहां बुला लिया. इसके साथ ही इस वायरल वीडियो में अर्जुन रामपाल सभी से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं.
अर्जुन और गैब्रिएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया. अर्जुन और गैब्रिएला पिछले दिनों शादी से पहले ही फैमली प्लानिंग को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहे थे.
