Arjun Kapoor On Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टबूर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 49 साल की हुईं मलाइका का नाम बी टाउन की सबसे खूबसूरत और कमाल की डांसर में शुमार हैं. मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी हस्तियां और फैंस उन्हें हैप्पी बर्थडे विश कर रहे हैं. इस बीच हिंदी सिनेमा के कलाकार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
अर्जुन कपूर ने किया मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विशमलाइका अरोड़ा के बर्थडे के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर देर रात एक खास पोस्ट शेयर किया है. इस इंस्टा पोस्ट में आपको अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की प्यारी सी तस्वीर दिखाई देगी. मिरर सेल्फी टाइप इस फोटो में ये दोनों कपल बहुत प्यारे लग रहे हैं. इस तस्वीर के नीचे कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा है कि- 'यिन टू माय यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, बस तुम हो, हमेशा खुश रहो और मेरी बनकर रहो'. इस तरीके से मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने जमकर प्यार लुटाया है. वहीं सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के तमाम फैंस इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. साथ ही मलाइका अरोड़ा को उनके 49वें जन्मदिन की जमकर बधाई भी दे रहे हैं. इसके अलावा मलाइका और अर्जुन की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी छा रहा है
बी टाउन के फेवरेट कपल हैं मलाइका-अर्जुनआए दिन अपने ग्लैमरस से भरपूर फोटो और वीडियो की वजह मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लाइमलाइट का हिस्सा बनती हैं. लेकिन ज्यादातर मौके पर मलाइका का नाम अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर सुर्खियां बटोरता है. लंबे समय से ये दोनों कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अगर बात बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल की की जाए तो उसमें अर्जुन और मलाइका का नाम जरूर शामिल होता है.
यह भी पढ़ें- Happy Birthday Malaika Arora: सलमान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा हैं करोड़ो की मालकिन, नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग
