सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची पर लगाए गए आरोपों वाले अपने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि पोस्ट हटाने का मतलब ये नहीं है कि उन्होंने अपने आरोप वापस ले लिए हैं. अमाल का कहना है कि वो आज भी अपनी कही हर बात पर कायम हैं.
तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिकअमाल मलिक ने फिर से एक्स पर पोस्ट शेयर किया हैय. जिसमें अमाल मलिक ने कहा कि उन्होंने पोस्ट सिर्फ अपनी टाइमलाइन साफ रखने के लिए डिलीट किए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जो कहना था, वो पहले ही कह चुके हैं और अपनी बात पर आज भी कायम हैं.
अमाल मलिक ने साफ कहा कि वो अपने पहले लगाए गए आरोपों से पीछे नहीं हट रहे हैं. उन्होंने लिखा कि पोस्ट हटाना सिर्फ उनके सोशल मीडिया अकाउंट से कचरा हटाने जैसा था और इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि उन्होंने अपना रुख बदल लिया है.
ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
अमाल मलिक ने ये भी बताया कि उन्होंने अब जाकर अपनी बात पब्लिकली क्यों की. उन्होंने लिखा, 'करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को अंदर रखा. लेकिन अब एक दशक बाद मुझे सामने आना पड़ा, क्योंकि सही बात के लिए कोई खड़ा नहीं होता.' पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अमाल मलिक ने अपने नए बयान में तनिष्क बागची पर निशाना साधना जारी रखा. उन्होंने कहा, 'एक बहुत बुरे इंसान की सच्चाई सामने आज मैं दिखा चुका हूं और उन्हें कर्म अपना हिसाब जरूर करेगा.'
'मुझसे तो औकात में ही रहना' अमाल ने पोस्ट में आगे लिखा, 'बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना' ये लाइफ लॉन्ग वॉर्निग दे रहा हूं. अब से अगर किसी के साथ भी कुछ गलत किया, तो याद रखना, मैं फिर वापस आऊंगा तुम्हारी बैंड बजाने.'
क्या है मामला?बता दें, अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर म्यूजिक कॉपी करने और दूसरों के काम का क्रेडिट लेने का आरोप लगाया था. उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर धमकाया जा रहा था. इसके अलावा, अमाल ने आरोप लगाया कि तनिष्क ने कथित तौर पर एक महिला से शादी का वादा करने के बाद उसे परेशान किया.
ये भी पढ़ेंः'लॉक अप 2' में कौन है सबसे अमीर? राम कपूर से शिल्पा शिंदे तक जानिए सभी की नेटवर्थ
