अक्षय कुमार के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है. आज उनकी फिल्म केसरी का पहली झलक देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया के जरिए खुद अक्षय ने इस बात की जानकारी दी है. अक्षय ने आज केसरी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''आज मेरी पगड़ी भी केसरी, जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी.''

इससे पहले भी अक्षय ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया था जिसे देखकर इस फिल्म के लिए फैंस में उत्साह बढ़ गया.

ये फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित 'केसरी' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. फिल्मकार करण जौहर के 'धर्मा प्रोडक्शन' के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के अतिरिक्त परिणीती चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं.

फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे. अब सभी को इस फिल्म के ट्रेलर का भी काफी बेसब्री से इंतजार है.

इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है. इन दिनों अक्षय कुमार फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर होंगी. हाल ही में अक्षय ने ये तस्वीर पोस्ट की थी.

My #MondayMotivation, Bebo...trying to keep up with my super glamorous co-star ????#KareenaKapoorKhan#GoodNewspic.twitter.com/PmRmmNDTd1

— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 11, 2019

केसरी की बात करें तो इसे भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है. इसमें 21 सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी. 'केसरी' अगले महीने होली के मौके पर 21 मार्च को रिलीज होगी.