सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लीक हो गई है. रिलीज होने के एक दिन बाद ही ये फिल्म पायरेसी की शिकार हो गई है. सबसे पहले इस फिल्म को 'तमिलरॉकर्स' नाम की वेबसाइट ने लीक किया है. जाहिर है कि पायरेसी का असर इस फिल्म की कमाई पर पड़ता दिखाई दे सकता है.
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हैं. हालांकि रिलीज के तुरन्त बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का शिकार होने वाली 'केसरी' कोई पहली फिल्म नहीं हैं बल्कि इससे पहले 'मणिकर्णिका', 'सिम्बा', 'टोटल धमाल' और 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' जैसी तमाम फिल्में लीक हो चुकी हैं.
आपको बता दें कि 'आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है. 'केसरी' को भारतीय इतिहास ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई माना जाता है. इसमें सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी. इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी.
'केसरी' को भारत में 3600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है तो वहीं ओवरसीज में इसे 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इस प्रकार फिल्म को वर्ल्डवाइड कुल 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार, परिणिति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.